जेवर में बनेगी नई गौशाला, 500 निराश्रित गौवंशों को मिलेगा आश्रय

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 फरवरी 2025): जेवर विधानसभा के ग्राम धनौरी में एक नई गौशाला बनने जा रही है, जिससे आवारा और निराश्रित गौवंश की समस्या से निजात मिलेगी। इस गौशाला का निर्माण लगभग 5 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसका टेंडर अगले सप्ताह जारी होगा। इस गौशाला में 500 से अधिक गौवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयासों से यह गौशाला स्थापित की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या में कमी आएगी और गौवंश का बेहतर संरक्षण संभव हो सकेगा। चार वर्ष पूर्व भट्टा, पारसौल, मुतैना, सक्का, उस्मानपुर, मिर्जापुर, आछेपुर और चांदपुर समेत कई गांवों के किसानों ने इस समस्या को लेकर मांग उठाई थी। अब जल्द ही ग्रामीणों को छुट्टा गौवंशों से राहत मिलने वाली है।

गौशाला में गौवंशों के लिए हरा चारा, चोकर और शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होगी। इसके अलावा, पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए छह शेड भी बनाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि गौशाला बनने से न केवल पशुओं को संरक्षण मिलेगा, बल्कि किसानों की समस्याओं का भी समाधान होगा। इससे ग्रामीणों को आवारा पशुओं से होने वाली फसलों की क्षति से राहत मिलेगी और क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव आएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।