अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ग्रेटर नोएडा में हॉकी मुकाबला, एस्टर पब्लिक स्कूल बना विजेता

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/06/2026): अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ द्वारा ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ के महासचिव सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि 23 जून को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य खेलों, स्वास्थ्य और एकजुटता को बढ़ावा देना तथा लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ के महासचिव सरदार मनजीत सिंह एवं हरेंद्र भाटी ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एस्टर पब्लिक स्कूल के अफज़ल अहमद, अंपायर नीरज कुमार और जोगिंदर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खेल भावना और ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।