लखनऊ अग्निकांड पर नोएडा, दादरी और जेवर विधायक ने जताया गहरा दुख

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (23/06/2026): लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन मालिकों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक भवन के तीन मालिकों और एक स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यावसायिक इमारत में फायर सेफ्टी के बुनियादी इंतजाम नहीं थे और न ही आपातकालीन निकास की पर्याप्त व्यवस्था थी। पुलिस आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही की गहन जांच कर रही है।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने भी अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से लखनऊ अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और मन को व्यथित करने वाली है। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लखनऊ अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Jewar MLA Dhirendra Singh

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक और मर्मांतक है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।