Noida News (11 November 2026): गौतमबुद्ध नगर के छाँयसा गांव में विस्फोट की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में रखे पोटाश से हुए विस्फोट में तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घायल बच्चों में एक की उम्र करीब 4 से 5 वर्ष और अन्य दो बच्चों की उम्र लगभग 8 से 9 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे घर में रखे पोटाश को मसाला पीसने वाली मूसली में डालकर चोट मार रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। दीपावली के दौरान घरों में पटाखों और विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। थोड़ी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
इस घटना पर स्वामी प्राणदेवः ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों को पटाखों, पोटाश, बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री से दूर रखें। ऐसी खतरनाक चीजों को घर में बच्चों की पहुंच से पूरी तरह दूर सुरक्षित स्थान पर रखें और उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी बनाए रखें।
स्वामी प्राणदेवः ने तीनों घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है। इसे सुरक्षित तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों की सुरक्षा से बढ़कर कोई उत्सव नहीं हो सकता।
घटना के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित थाना प्रभारी से बात की गई। उन्होंने बताया कि घर में खेतों के काम के लिए गंधक और पोटाश रखे थे जिसे बच्चों ने मिक्स कर कर कूटना शुरू किया। जिससे विस्फोट हुआ एवं बच्चे झुलस गए हालांकि बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर दिया गया यह घटना छोटी दीपावली की है अभी बच्चों की स्थिति सामान्य है व अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।