ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 12 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/06/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम खोदना खुर्द में करीब 6,000 वर्ग मीटर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख एवं परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-2 की ओर से चलाए गए अभियान में अवैध प्लॉटिंग की तैयारी को ध्वस्त कर दिया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति अथवा नक्शा स्वीकृत कराए किए जाने वाले किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी भूमि खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में उनकी गाढ़ी कमाई न फंसे।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने बताया कि ग्राम खोदना खुर्द के खसरा संख्या-502 की भूमि पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। यह भूमि प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त संपत्ति है। वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता, सुपरवाइजर तथा प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की टीम ने सोमवार दोपहर यह कार्रवाई की। करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध निर्माण या अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।