23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा, 9,540 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/06/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 का आयोजन रविवार को 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए। जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 10,823 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 9,540 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,283 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सफल संचालन का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय एसएसजी सीआईएसएफ, ग्रेटर नोएडा स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।