समसारा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/06/2026): ग्रेटर नोएडा के समसारा विद्यालय में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर समसारा परिवार के सभी सदस्य एकत्रित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, प्रशासनिक विभाग के सदस्य तथा कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, शवासन, भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सभी योगाभ्यासों के बाद ध्यान (मेडिटेशन) भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासित जीवनशैली बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है।

समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग करने के लिए प्रेरित किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।