‘आपके द्वार’ अभियान के तहत कैलाश अस्पताल ने घर-घर पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/06/2026): स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कैलाश अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे ‘आपके द्वार’ अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-29, नोएडा में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

कैलाश अस्पताल की इस पहल का विशेष उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों और अस्वस्थ लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो उम्र, बीमारी या अन्य कारणों से अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इसी सोच के तहत अस्पताल की मेडिकल टीम ने लोगों के क्षेत्र में पहुंचकर आवश्यक स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए ईसीजी (ECG), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) और ब्लड शुगर जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह और जीवनशैली संबंधी सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में मौजूद विशेषज्ञ फिजीशियन, डाइटिशियन और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम ने प्रतिभागियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना तथा उन्हें उचित उपचार और स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर कैलाश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि ‘आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से अस्पताल भविष्य में नोएडा के विभिन्न सेक्टरों के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करने में मददगार साबित होती है और इससे लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिलता है। कैलाश अस्पताल इसी दिशा में समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सेक्टर-29 के वार्ड डायरेक्टर दिलीप कुमार विजलानी, कर्नल प्रशांत गुप्ता (चेयरमैन, अवरा), डॉ. शीलू सागर, डॉ. शान सागर, राजेश दुगल, कुमुद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कैलाश अस्पताल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

स्थानीय निवासियों का कहना था कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर न केवल लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैलाश अस्पताल का यह अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।