गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मेगा एक्शन: 3,180 केस सुलझे, 4,823 गिरफ्तार; 47.61 करोड़ की संपत्ति बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (20/06/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने चोरी एवं वाहन चोरी जैसी संपत्ति संबंधी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक कुल 3,180 मामलों का सफल खुलासा किया। इस दौरान 4,823 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 450 आपराधिक गैंगों का पर्दाफाश किया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 1,681 वाहन सहित बड़ी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल फोन, आरआरयू (RRU), सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घरेलू सामान और नकद धनराशि बरामद की गई। बरामद संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 47 करोड़ 61 लाख 13 हजार 916 रुपये आंका गया है, जो चोरी गई कुल संपत्ति का लगभग 83.95 प्रतिशत है।
कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि संगठित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चोरी और गुम हुई संपत्ति को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामियों को लौटाने को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित, भयमुक्त और विश्वासपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।