“जंतर-मंतर से आर-पार की लड़ाई”: CJP का ऐलान—’धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे’

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20 जून 2026): शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सिटिज़न्स जस्टिस पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे तक जंतर-मंतर (Jantar Mantar) से अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने की अनुमति बढ़ाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सरकार से संवाद (Dialogue) शुरू करने के लिए पुलिस से मध्यस्थता करने का अनुरोध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बातचीत की पहली और प्रमुख शर्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगी।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक CJP के कार्यकर्ता और समर्थक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। दिपके ने दावा किया कि यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक मुद्दाहै नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा जनहित (Public Interest) का प्रश्न है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ 5:00 बजे तक की परमिशन होने के कारण पुलिस जंतर मंतर पर इन लोगों को हटाने का प्रयास करेगी जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोक झोक देखने को मिल सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।