योगी सरकार का बड़ा फैसला, देवीपाटन-बस्ती में 13 प्रमुख सड़कों के विकास को मंजूरी
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (20/06/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद गोंडा में देवीपाटन और बस्ती मंडल के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में सड़क संपर्क को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनारायण मंदिर, मखौड़ा धाम सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने नियमित निरीक्षण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है।

समीक्षा बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों और धार्मिक स्थलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क संपर्क से स्थानीय व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।