नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, यात्रियों से जाना सुविधाओं का हाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (20/06/2026): जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचकर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों से मिले सकारात्मक फीडबैक से स्पष्ट है कि एयरपोर्ट लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है।

निरीक्षण के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने बेंगलुरु और मुंबई से पहुंचे यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव जाने। यात्रियों ने एयरपोर्ट की स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित संचालन और परिवहन व्यवस्था की खुलकर सराहना की। विधायक के अनुसार यात्रियों की संतुष्टि इस बात का प्रमाण है कि एयरपोर्ट पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से टैक्सी और बस सेवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई यात्रियों ने एयरपोर्ट की सुविधाओं की प्रशंसा की। मुंबई से लौटे एक यात्री ने बताया कि एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे जैसा अनुभव हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के ट्रैफिक जाम से बचते हुए कम समय में घर पहुंचना उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ।

जेवर विधायक ने टैक्सी चालकों से किराए की जानकारी भी ली। उनके अनुसार परी चौक तक लगभग ₹1,200 तथा नोएडा तक ₹1,400 से ₹1,600 का किराया लिया जा रहा है। यदि चार यात्री एक साथ यात्रा करें तो प्रति व्यक्ति लगभग ₹300 से ₹350 में अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवहन व्यवस्था यात्रियों के लिए सुविधाजनक और संतुलित प्रतीत होती है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस उद्देश्य से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना की है, वह अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यहां और बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे निवेश, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित यह एयरपोर्ट प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।