कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक: विकास योजनाओं में तेजी और कानून व्यवस्था पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/06/2026): गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों और प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने की। बैठक में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पार्टी पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, सुशासन को मजबूत बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले के समग्र विकास को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचे तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर भी बल दिया।

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बैठक की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिले के समग्र विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।