पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 के बाहर सुरक्षित यू-टर्न की मांग, RWA ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा पत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/06/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) से सुरक्षित यू-टर्न निर्माण की मांग की है। इस संबंध में RWA ने प्राधिकरण को एक पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
RWA अध्यक्ष विशाल शर्मा ने पत्र में बताया कि सोसाइटी के मुख्य गेट के पास सुरक्षित यू-टर्न की व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन रॉन्ग साइड से गुजरना पड़ता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में इस स्थान पर चार सड़क हादसे हो चुके हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। पत्र में कहा गया है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और अन्य निवासी आवाजाही करते हैं। ऐसे में मौजूदा यातायात व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है।
RWA ने प्राधिकरण से मांग की है कि मौके का जल्द निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित यू-टर्न, स्पीड ब्रेकर तथा आवश्यक ट्रैफिक संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्राधिकरण का पक्ष प्राप्त होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।