सीएम रेखा गुप्ता ने 39 डॉक्टरों के ट्रांसफर की सिफारिश LG को भेजा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20 June 2026): दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को तिहाड़ और मंडोली जेलों में लंबे समय से तैनात 39 डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश भेजी है। प्रस्ताव में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जनरल ड्यूटी मेडिकल अधिकारियों (जीडीएमओ) दोनों को शामिल किया गया है, जो पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। सरकार का मानना है कि नियमित पदस्थापन समीक्षा से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा।

सरकारी जानकारी के अनुसार, कई चिकित्सक वर्ष 2014 से लगातार एक ही संस्थान में तैनात हैं और उनकी सेवा अवधि 11 वर्षों से अधिक हो चुकी है। प्रस्ताव के तहत इन 39 डॉक्टरों के स्थान पर लगभग 35 अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जाएगी। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब 74 ट्रांसफर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि मानव संसाधनों का संतुलित उपयोग और समय-समय पर बदलाव संस्थागत क्षमता को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को अधिक सक्षम, उत्तरदायी और जनहित केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य उपलब्ध मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार, संसाधनों का उचित प्रबंधन और जवाबदेही आधारित कार्य संस्कृति मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) में भी बड़े स्तर पर मानव संसाधनों का पुनर्गठन किया गया था। इस दौरान 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया और विभिन्न अस्पतालों से अनुभवी चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती कर खरीद एवं आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तिहाड़ और मंडोली जेलों में डॉक्टरों के प्रस्तावित तबादले भी इसी व्यापक प्रशासनिक सुधार और बेहतर मानव संसाधन प्रबंधन की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।