Greater Noida News (19/06/2026): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के पाँचवें दिन मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति में विकास भवन में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया। शिविर में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे एवं मनीष धर दुबे ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही सभी को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के साथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल, जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है तथा व्यक्ति स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन प्राप्त करता है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, निरोग एवं दीर्घायु जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

योग सप्ताह के अंतर्गत एक अन्य योग शिविर केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में भी आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के कर्मचारियों को योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई और योगाभ्यास कराया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों, आसपास के क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायतों में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों द्वारा योग जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।