गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बरामद किए 23.55 करोड़ रुपये के 7,809 मोबाइल

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (19/06/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस ने 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 के बीच कुल 7,809 चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपये बताई गई है।

कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से विभिन्न कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन के संबंध में गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें सफलतापूर्वक खोज निकाला।

पुलिस का कहना है कि तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और तत्परता से निस्तारण किया जा रहा है। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सके हैं।

बरामद मोबाइल फोन समय-समय पर “मिशन सहयोग” अभियान के तहत उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जाते हैं। पुलिस के अनुसार, यह पहल न केवल लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस दिलाने में मददगार साबित हुई है, बल्कि जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेह पुलिसिंग के प्रति कमिश्नरेट की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है। इससे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय भी स्थापित हो रहा है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी तकनीक आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।