40 मिनट में मिली 4 वर्षीय मासूम, जेवर पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (18/06/2026): थाना जेवर क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित प्रयासों से बच्ची को महज 40 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, बच्ची जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी मौसी के घर जेवर आई हुई थी। इसी दौरान वह अनजाने में घर से बाहर निकल गई और लापता हो गई। सूचना मिलते ही थाना जेवर पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान चलाया और कुछ ही देर में बच्ची को सुरक्षित खोज लिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और गौतमबुद्ध नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।