CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से जन कल्याण शिविर का किया उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (18 June 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर कई सुविधाओं का लाभ मिल सके और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिले।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी में कुल 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों और दिल्ली सरकार के एक वर्ष के दौरान संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया गया है। यहां विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

रेखा गुप्ता ने नागरिकों से 18 जून से 20 जून तक आयोजित इन शिविरों में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र हैं, वे इन शिविरों में आकर पंजीकरण, मार्गदर्शन और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।