नई दिल्ली (6 फरवरी 2025): नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एक्जिट पोल पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने जारी किए गए एक्जिट पोल को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नजरिए से निराधार बताया है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा, “अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि उनकी सरकार बन रही है लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था, हमें देखना चाहिए कि क्या हम वह वोट हासिल नहीं कर पाए या फिर हम उन्हें हासिल करने में कमजोर पड़ गए है। एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत होते हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का फैसला एजेंसियों के दावे और संदीप दीक्षित के द्वारा दी गई तीखी प्रतिक्रिया में किसको सही साबित करता है। इसका वास्तविक जवाब आने वाले 8 फरवरी को ही मिल पाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।