ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी, पीआईबी में जल्द होगी पेशी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West News (16/06/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त हो गया है। अब अगले कुछ दिनों में इस परियोजना को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां इसकी आवश्यकता और उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके बाद परियोजना को अंतिम स्वीकृति की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। पीआईबी की स्वीकृति मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित किसान चौक तक विकसित किया जाएगा। लगभग 7.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर पांच स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और किसान चौक स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा।

इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि यह मेट्रो लाइन भविष्य में प्रस्तावित क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से भी जुड़ सकेगी। इससे यात्रियों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट के बीच बेहतर और तेज कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस मेट्रो विस्तार से करीब सवा लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम और लंबी यात्रा से राहत मिलेगी। परियोजना के पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम, तेज और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।