महाराजा अग्रसेन भवन में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/06/2026): विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा की स्वर्ण नगरी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 61 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा तथा रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने की इस मुहिम में अपना योगदान दिया।
समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि समिति लंबे समय से सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और रक्तदान शिविर भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम लगातार सफल हो रहे हैं।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि शिविर का संचालन गौतमबुद्धनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर की अनुभवी चिकित्सक टीम की निगरानी में किया गया। उन्होंने कहा कि रक्त की प्रत्येक यूनिट तीन जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक बन सकती है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

शिविर में समिति, भारत विकास परिषद तथा दोनों रोटरी क्लबों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक सफल बनाया। रक्तदान करने वालों में लक्ष्मण सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकुल गोयल, सर्वेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, कपिल गर्ग, विनय गुप्ता, अतुल जिंदल, नितिन बंसल, आशीष गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, धीरज गर्ग, मयंक गुप्ता, कुमार आदित्य, पवन गोयल, नवीन चिकारा, राहुल गोयल, मयंक गर्ग, संदीप सिंघल, मनोज गोयल, शिवम अग्रवाल और धैर्य बंसल सहित अनेक लोगों ने अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर सौरभ बंसल, आलोक गोयल, कपिल गुप्ता, अनिल तायल, सविता शर्मा, पदमा वर्मा, किरन गुप्ता, मनु जिंदल, नवीन जिंदल, विजय अग्रवाल, के.के. शर्मा, अमित गोयल, गिरीश गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।