महामाया फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा: दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई यात्री घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (14 जून, 2026): नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक यात्री बस महामाया फ्लाईओवर से आगे और गंदे नाले से पहले अनियंत्रित (Out of Control) होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस (Phase-1 Police) तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य तेजी से किया गया।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात (Traffic Movement) प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया और वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।