ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/06/2026): थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग ATS Picturesque Reprive में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शटरिंग का कार्य करते समय सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उपचार के बीच दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रईसुल हक (24 वर्ष), पुत्र बदिओर जमाल, निवासी पश्चिम बंगाल और अब्दुल समद (45 वर्ष), पुत्र सादात रहमान, निवासी पश्चिम बंगाल (हाल निवासी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से स्थापित है और आगे की जांच जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।