सरकार के 12 साल पूरे होने पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (11/06/2026): केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर हवन-पूजन, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है तथा विश्व मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
इस दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास यात्रा का सहभागी बनाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से भी साझा की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।