बेटियों के फुटबॉल सपनों को उड़ान दे रहे राकेश शर्मा, प्रचंड एफसी की शानदार शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi/Mayur Vihar (11/06/2026): मयूर विहार फेज-3 स्थित स्मृति वन के विशाल फुटबॉल ग्राउंड में प्रचंड एफसी (Prachand FC) द्वारा आयोजित गर्ल्स फुटबॉल मुकाबले में बेटियों का जोश, जुनून और जज्बा देखने को मिला। खास बात यह रही कि प्रचंड एफसी की सीनियर गर्ल्स टीम ने अपने पहले ही टूर्नामेंट और पहले ही मुकाबले में स्लम एफसी को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस पहल की शुरुआत प्रचंड एफसी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बेटियों को फुटबॉल के क्षेत्र में बेहतर अवसर देने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से की थी। फुटबॉल के प्रति उनके जुनून और सामाजिक सोच का ही परिणाम है कि आज कई बेटियां इस मंच के माध्यम से अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं।

राकेश शर्मा ने बताया कि आज फुटबॉल का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है और लड़कियों के लिए इस खेल में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने प्रचंड फुटबॉल क्लब (प्रचंड एफसी) की नींव रखी। क्लब का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन, बेहतर सुविधाएं और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना भी है।

उन्होंने कहा कि उनकी एकेडमी में प्रतिभाशाली लड़कियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें। उनका सपना है कि आने वाले समय में प्रचंड एफसी से निकली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश का नाम रोशन करें।

राकेश शर्मा का खेलों से गहरा जुड़ाव रहा है। उनकी सुपुत्री तेजस्वी शर्मा पांच बार राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं, जबकि उनके सुपुत्र वर्तमान में एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और जल्द ही भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में देश सेवा का दायित्व संभालेंगे। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रचंड एफसी परिवार में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों, अभिभावकों और कोचिंग स्टाफ ने टीम की इस उपलब्धि को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत बताया।

अब सभी की निगाहें आगामी ‘प्रचंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट’ पर टिकी हैं। प्रचंड स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 4 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। 11-ए-साइड लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में गोल्डन बूट, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट डिफेंडर समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। और जिसकी एंट्री फीस 3500 रूपए होगी। बेटियों को खेल के मैदान से पहचान दिलाने की यह पहल अब एक आंदोलन का रूप लेती दिख रही है, और प्रचंड एफसी इसकी मजबूत मिसाल बनकर उभर रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।