Noida: घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले जीजा-साले समेत तीन गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (11/06/2026): नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने घरों में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके जीजा और चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलर को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हाल ही में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात, 3 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर ले गए। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य चोरी की घटना में लैपटॉप, ई-रीडर और नकदी चोरी होने का मामला भी सामने आया था। दोनों मामलों की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-131 स्थित गढ़ी शाहपुर पुश्ता रोड से शुभम उर्फ काकू, राहुल शर्मा और सचिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के जेवरात, नकदी, चार मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, चोरी में इस्तेमाल की गई कार, लोहे का सरिया और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शुभम उर्फ काकू नशे का आदी है और दिन के समय बंद पड़े मकानों की रेकी करता था। मौका मिलते ही वह लोहे के सरिये की मदद से ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह जेवर अपने जीजा राहुल शर्मा को सौंप देता था, जो उन्हें सुनार सचिन वर्मा के माध्यम से बेचने की कोशिश करता था। पुलिस के अनुसार, सुनार सचिन वर्मा को यह जानकारी थी कि जेवर चोरी के हैं, इसके बावजूद लालच में उसने कुछ आभूषणों को गलाकर बेच दिया था।
जांच में यह भी सामने आया कि शुभम उर्फ काकू के खिलाफ मेरठ और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।