मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने मंदिरों में की विशेष पूजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/06/2026): भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और 4399 दिनों की जनसेवा के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की गई तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दुजाना स्थित दादी शक्ति मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

दुजाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए विकसित भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि “जनादेश से जनविश्वास के 4399 दिवस तक, विश्वास से विकास तक और विकास से विकसित भारत तक के संकल्पों को मोदी सरकार निरंतर आगे बढ़ा रही है।”

वहीं दनकौर के गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में उपस्थित नगरवासियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने तक विकास कार्य पहुंचे हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरदीप नागर, हरेन्द्र नागर, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र नागर, गजेन्द्र वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, संदीप शर्मा, पंकज शर्मा, सोमेन्द्र प्रमुख, मोजी राम नागर, राकेश शर्मा, सचिन नागर, अजब सिंह नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।