एक्स सीएम की एक्स सीएम से हुई मुलाकात, क्या हुई बात?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (07 June 2026): तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
पार्टी के मुताबिक बैठक के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों और बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनता से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। हालांकि, बैठक में लिए गए किसी विशेष निर्णय या संयुक्त पहल की औपचारिक जानकारी साझा नहीं की गई।
तृणमूल कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि जब देश की जनता एकजुट होकर आगे बढ़ती है, तो न्याय, सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा में उसकी यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। पार्टी ने इस मुलाकात को सकारात्मक राजनीतिक संवाद का हिस्सा बताते हुए कहा कि देशहित और जनहित से जुड़े मुद्दों पर इस तरह की चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।