नोएडा में पत्नी को युवक के साथ देख भड़का पति, मॉल के बाहर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (07/06/2026): सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में स्थित एक मॉल के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ खरीदारी करते हुए देख लिया। अचानक आमना-सामना होने के बाद मामला विवाद में बदल गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर नाराज हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति और युवक के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी हस्तक्षेप किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

घटना के दौरान मॉल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद महिला के पति गौरव और उसके मित्र पवन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसका पति पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। तीनों दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं और निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।