अज्ञात डंपर की टक्कर से शिक्षक गंभीर घायल, एक सप्ताह बाद पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Greater Noida News (07/06/2026): दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गलगोटिया यूनिवर्सिटी के निकट हुई, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पीड़ित शिक्षक की पहचान धनोरी गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य करते हैं। परिजनों के अनुसार, 30 मई की शाम वह ग्रेटर नोएडा से दनकौर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए निम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद से परिवार सदमे में है। घायल शिक्षक की पत्नी ने करीब सात दिन बाद दनकौर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।