LPG पर सरकार का बड़ा दावा: अधिक लागत वाले सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को मिल रही भारी राहत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (07/06/2026): घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया वृद्धि के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के उपभोक्ताओं को अब भी रसोई गैस उसकी वास्तविक लागत से काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ कम से कम पड़े, इसके लिए कीमतों को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की लागत 1,600 रुपये से अधिक है, जबकि इसे आम ग्राहकों को लगभग 942 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रकार प्रत्येक सिलेंडर पर सरकार और तेल विपणन कंपनियों को करीब 700 रुपये की अंडर-रिकवरी वहन करनी पड़ रही है।
सरकार ने यह भी दावा किया है कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमतें दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी कम हैं। पड़ोसी देशों के अलावा अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में भी उपभोक्ताओं को एलपीजी के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि भारत में आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से कीमतों को अपेक्षाकृत नियंत्रित रखा गया है।
सरकारी जानकारी के मुताबिक, फरवरी से जून 2026 के बीच एलपीजी के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) में लगभग 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। खाड़ी क्षेत्र में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों और वैश्विक मांग में बढ़ोतरी के कारण गैस की लागत में लगातार इजाफा हुआ है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता का असर भविष्य में भी घरेलू एलपीजी की कीमतों पर पड़ सकता है। हालांकि उपभोक्ताओं को राहत देने और मूल्य वृद्धि के प्रभाव को सीमित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।