नाबालिग दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार ममेरा भाई गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (06/06/2026): ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ के पिसावा निवासी आशु के रूप में हुई है, जो पीड़िता का रिश्ते में ममेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, करीब चार महीने पहले आरोपी नाबालिग किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर ईकोटेक-1 कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
कुछ समय बाद पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे।
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस टीम उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शनिवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।