DDRWA प्रतिनिधिमंडल की डीसीपी सेंट्रल से मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (03/06/2026): डीडीआरडब्लूए अध्यक्ष एन. पी. सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डीसीपी सेंट्रल श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा एडीसीपी श्री स्वतन्त्र कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति, परीचौक एवं अन्य प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम तथा सेक्टर आरडब्ल्यूए के साथ पुलिस की नियमित बैठकों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार ठोस कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए लगभग 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बैठक में दोनों पक्षों ने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर सहयोग बनाए रखने पर सहमति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की कार्यशैली और हालिया कार्रवाई की सराहना भी की। इस अवसर पर एन. पी. सिंह (अध्यक्ष), अनिल कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), शेरसिंह भाटी (महासचिव), एस. पी. चौहान (सचिव), सतबीर सिंह मुखिया, संजय जायसवाल, वीरेश मलिक, ललित चौहान, महिपाल सिंह, कर्नल सुधीर चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।