भगवद्गीता के संदेशों से छात्रों को मिला संतुलित और सार्थक जीवन जीने का मार्ग
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/06/2026): शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “भगवद्गीता आधारित मूल्य शिक्षा एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने, आत्म-अनुशासन विकसित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान भगवद्गीता पाठ, प्रेरक व्याख्यान, संवाद सत्र और समूह चर्चाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने भगवद्गीता की शिक्षाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। साथ ही तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच, करुणा, सामाजिक सद्भाव और टिकाऊ जीवनशैली जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस्कॉन नोएडा के इंस्टीट्यूशनल एवं कॉरपोरेट अफेयर्स प्रमुख एच.जी. जीव गोपाल दास ने कहा, “आज के समय में युवा मानसिक दबाव और जीवन से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। भगवद्गीता केवल एक आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला व्यावहारिक मार्गदर्शक है। इसकी शिक्षाएं व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, सही निर्णय लेने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देती हैं। विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर बेहतर पेशेवर बनने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।”

शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च के एसोसिएट डीन प्रो. डॉ. आर. श्रीराजा कुमार ने कहा, “नर्सिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि ऐसे स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करना भी है जो संवेदनशीलता, करुणा और नैतिक मूल्यों से समृद्ध हों। भगवद्गीता की शिक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और नैतिक निर्णय क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें समाज तथा मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने में मदद करते हैं।”
कार्यक्रम में डॉ. रेखा कुमारी, मिस चंचल लता, डॉ. किरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के डीन, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।