फतेहपुर में बड़ा रेल हादसा: दो मालगाड़ियों की टक्कर, लोको पायलट घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

फतेहपुर (04 फरवरी 2025): उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह टक्कर खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुजातपुर और रसूलाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह करीब 4:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी पीछे से दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेनों के लोको पायलट घायल हो गए।

हालांकि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि दोनों ही ट्रेनें मालवाहक थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रेलवे प्रशासन द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और टक्कर के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के चलते इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों के संचालन में देरी की संभावना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।