पिता की हत्या का बदला बना वजह, वेदपुरा हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/05/2026): थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वेदपुरा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 25,000/- रुपये के इनामी मुख्य आरोपी समेत कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल, अवैध शस्त्र एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश में शामिल थे, जिसमें कई अन्य आरोपी इस मामले में पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 मई को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार्रवाई करते हुए उक्त घटना के मुख्य आरोपी प्रीत नागर पुत्र कल्लू उर्फ कालू तथा उसके सहयोगी दीपक उर्फ क्रिश नागर पुत्र जगत नागर को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी प्रीत नागर के कब्जे से 01 पिस्टल तथा आरोपी दीपक उर्फ क्रिश नागर के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजि0 नं0 UP20BC9184) भी बरामद की गई।

थाना इकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत ग्राम वेदपुरा में हुई दीपक नागर की गोली मारकर हत्या के संबंध में थाना इकोटेक-3 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी प्रीत नागर घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान आरोपी प्रीत नागर ने बताया कि वर्ष 2011 में उसके पिता स्व. कालू की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक दीपक नागर के पिता न्यायालय से बरी हो गए थे। इसी पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक नागर की हत्या की घटना को अंजाम दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।