CBSE मुख्यालय पर NSUI का हल्ला बोल: OSM को बताया छात्रों के भविष्य के लिए खतरा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (30/05/2026): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली के खिलाफ शनिवार को छात्र संगठन NSUI ने पटपड़गंज स्थित CBSE मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ (Vinod Jakhar) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं ने कथित मूल्यांकन त्रुटियों, अपारदर्शिता और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि दोषपूर्ण मूल्यांकन प्रणाली (Evaluation System) के कारण अनेक मेधावी विद्यार्थियों को उनकी अपेक्षा से काफी कम अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके उच्च शिक्षा (Higher Education) और करियर से जुड़े अवसर प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने CBSE प्रशासन से जवाबदेही तय करने और मूल्यांकन प्रक्रिया में तत्काल सुधार की मांग की।

NSUI ने मांग की कि वर्तमान OSM प्रणाली को तत्काल समाप्त किया जाए, मूल्यांकन में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के लिए पारदर्शी और छात्र हितैषी पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) प्रक्रिया लागू की जाए। संगठन ने यह भी कहा कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और शैक्षणिक भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना शिक्षा संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सभा को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा कि CBSE छात्रों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का प्रयोग नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि OSM प्रक्रिया ने छात्रों के बीच भ्रम, अन्याय और अविश्वास का माहौल पैदा किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के पीछे वर्षों की मेहनत, सपने और परिवारों का त्याग जुड़ा होता है, इसलिए मूल्यांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है।

NSUI ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन देशव्यापी आंदोलन (Nationwide Protest) को और तेज करेगा। संगठन का कहना है कि वह सभी प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर इस मुद्दे को उठाता रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।