लोकसभा में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगे नारे | बजट सत्र 2025

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (3 फरवरी 2025): सोमवार को संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष का आरोप है कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ के लिए राज्य सरकार और प्रशासन जिम्मेदार हैं। इस भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी।

नारेबाजी उस समय शुरू हुई जब भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा खेल मंत्री से मौखिक प्रश्न पूछ रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि देश की जनता ने सांसदों को सरकार से प्रश्न पूछने और जनता के लिए काम करने के लिए भेजा है, न कि टेबल पीटने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विपक्षी सदस्यों को लगता है कि जनता ने उन्हें टेबल पीटने और तोड़ने के लिए भेजा है, तो वे ऐसा करते रहें।

मौनी अमावस्या के दिन, संगम तट पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण सुबह 2:00 से 3:00 बजे के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की और संसद में उनके खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्षी दलों ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है और उत्तर प्रदेश सरकार पर कुंभ मेले के आयोजन में लापरवाही का आरोप लगाया है। सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।