पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 में दो बैडमिंटन कोर्ट और एक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/05/2026): आरडब्ल्यूए पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2, सेक्टर पीआई-2, ग्रेटर नोएडा ने खेलों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो नए बैडमिंटन कोर्ट और एक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया।

सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल शर्मा द्वारा इन खेल सुविधाओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया और नई सुविधाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से बच्चों का जोश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये सुविधाएं बच्चों, युवाओं और वयस्कों के लिए खेल, फिटनेस और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देंगी।

अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सोसाइटी के निवासी स्वस्थ रहें और एक-दूसरे से जुड़े रहें। यह पहल उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।