छात्रों को मिलेंगे शोध और प्रशिक्षण के नए अवसर, GBU और NCMRWF के बीच MoU
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/05/2026): गौतम बुद्ध विश्विद्यालय (Gautam Buddha University) और National Centre for Medium Range Weather Forecasting (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) के बीच मौसम विज्ञान, जलवायु अध्ययन और वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य अनुसंधान, प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करना है।
एमओयू पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह तथा एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के प्रमुख डॉ. वी. एस. प्रसाद ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, वैज्ञानिक और शोधार्थी भी मौजूद रहे।
इस समझौते के तहत विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को मौसम पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन, डेटा विश्लेषण और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से जुड़े विशेष प्रशिक्षण एवं शोध कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही संयुक्त शोध परियोजनाओं, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे अकादमिक और वैज्ञानिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
प्रो. चंदर कुमार सिंह ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
वहीं, डॉ. वी. एस. प्रसाद ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से मौसम विज्ञान और जलवायु अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास भविष्य में वैज्ञानिक विकास और ज्ञान-विनिमय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में इस एमओयू को एक अहम पहल माना जा रहा है, जो विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों और वैश्विक स्तर के अनुसंधान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।