Uttar Pradesh News (26/05/2026): मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा द्वारा श्रीचंद शर्मा को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षक नेता एवं “शिक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. कुलदीप मलिक ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. कुलदीप मलिक ने कहा कि भाजपा ने गैर-शिक्षक को दोबारा टिकट देकर शिक्षकों एवं प्रबंधकों का अपमान किया है और शिक्षक MLC सीट को मजाक बना दिया है।
एक वरिष्ठ पत्रकार को दिए गए साक्षात्कार में डॉ. मलिक ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कभी स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ाया, जिसने कभी स्टाफ रूम की पीड़ा नहीं देखी, जिसने वित्तविहीन शिक्षकों का संघर्ष नहीं समझा, वह आखिर शिक्षक समाज का प्रतिनिधि कैसे हो सकता है?” उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में शिक्षक एमएलसी होने के बावजूद शिक्षा व्यवस्था, निजी विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, वित्तविहीन शिक्षकों और प्रबंधकों के हित में कोई ऐतिहासिक कार्य नहीं हुआ। “यदि कार्य हुए होते तो आज शिक्षक समाज में इतनी नाराज़गी और आक्रोश दिखाई नहीं देता।”
डॉ. मलिक ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या भाजपा में एक भी योग्य शिक्षक, प्राचार्य, शिक्षाविद् या शिक्षा क्षेत्र का अनुभवी व्यक्ति नहीं बचा था, जिसे शिक्षक सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता?” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “अब शिक्षक सीट पर शिक्षक होना जरूरी नहीं रहा… सिर्फ राजनीतिक सेटिंग और संगठन की पकड़ ही टिकट का आधार बन चुकी है।”
डॉ. मलिक ने कहा कि पिछले चुनाव में शिक्षकों और प्रबंधकों से किए गए बड़े-बड़े वादे आज भी अधूरे पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके प्रत्याशी ने शिक्षक समाज को केवल वोट बैंक समझा, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज अब जाग चुका है। अबकी बार शिक्षक अपनी सीट पर थोपी गई राजनीति का जवाब वोट की ताकत से देगा।”
डॉ. मलिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह चुनाव अब केवल एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि “शिक्षक सम्मान बनाम राजनीतिक कब्जे” की लड़ाई बन चुका है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।