Noida News (25/05/2026): रविवार को फेडरेशन आरडब्ल्यूए ऑफ सेक्टर-34 के सौजन्य से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-34 में स्थापित नई लिफ्ट का उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा माननीय विधायक पंकज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। फेडरेशन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के. के. जैन ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में लिफ्ट लगाए जाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
फेडरेशन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह शहर का पहला कम्युनिटी सेंटर है जहां लिफ्ट स्थापित की गई है। यह लगभग 18 लाख रुपये की परियोजना थी। लिफ्ट लगने से लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को काफी लाभ होगा।
कार्यक्रम के दौरान सेक्टर निवासियों ने फेडरेशन आरडब्ल्यूए द्वारा सेक्टर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर फोनेरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के. के. जैन, महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राय, उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी, कोषाध्यक्ष एम. सी. भारद्वाज, सुरेन्द्र महाजन, देवेन्द्र वत्स, दीपाली पसारी, कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. डी. महापात्रा, जे. के. याचू, सुधीर चौधरी, सुशांत भल, दिनेश भाटी, ओमेन्द्र कुमार, अनिल शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, जगदीश जोशी, संजीव महतो, अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेक्टर निवासी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।