NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी कोर्ट में पेश
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (24 मई 2026): NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक (Paper Leak) मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एक और आरोपी शुभम खैरनार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश रुचे अग्रवाल असरानी के समक्ष पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी की सीबीआई हिरासत (CBI Custody) बढ़ा दी, जबकि मामले में गिरफ्तार कई अन्य आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में हैं।
सीबीआई इस पूरे मामले की जांच एक बड़े संगठित नेटवर्क (Organized Network) और व्यापक साजिश के रूप में कर रही है। एजेंसी की जांच कथित प्रश्नपत्र वितरण नेटवर्क, कोचिंग संस्थानों (Coaching Institutes) से जुड़े संपर्कों और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अंदरूनी लोगों की भूमिका पर केंद्रित है।
जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में कई अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही अब तक बरामद डिजिटल साक्ष्यों (Digital Evidence) और इलेक्ट्रॉनिक डाटा का भी विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।