8 साल बाद हर्ष विहार के 36 परिवारों के घर जली बिजली, पढ़िए राजधानी के इन परिवारों की दास्तां

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (24 मई 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में हर्ष विहार (गोकुलपुरी) के ए-3 क्षेत्र के 36 परिवारों से मुलाकात की, जिन्हें वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार नियमित बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) मिलने जा रहा है। इस दौरान परिवारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान से उनके जीवन में नई सुविधा और उम्मीद आई है। कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन परिवारों ने वर्ष 2018 से बिजली कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार किया था। उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरों पर दिखाई दे रही संतुष्टि यह साबित करती है कि संवेदनशील प्रशासन (Sensitive Administration) और समयबद्ध कार्रवाई नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं (Basic Facilities) पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जन सुनवाई (Public Hearing) के दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली संकट की समस्या उठाई थी। इसके बाद संबंधित विभागों और एजेंसियों को तुरंत निर्देश जारी किए गए। हर्ष विहार ए-3 क्षेत्र में वर्षों से इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन (ESS) के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमित बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी। कई परिवार अस्थायी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर निर्भर थे।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई गई और बिजली वितरण कंपनी ने मिशन मोड में काम करते हुए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर पूरे क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क (Electric Network) का विस्तार किया। अब क्षेत्र का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है और पात्र परिवारों के लिए बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जन सुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष परिवारों को भी तय समयसीमा के भीतर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।