वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/05/2026): स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में फीडबैक फाउंडेशन द्वारा, एनजीओ सोसाइटी फॉर हेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (SHDO) के सहयोग से सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में शनिवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 एवं उचित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के संबंध में एक जागरूकता अभियान आयोजित किया।
इस अभियान का उद्देश्य निवासियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और सतत वातावरण बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान निवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों, कचरा प्रबंधन की उचित प्रक्रियाओं तथा अपशिष्ट प्रबंधन में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान विशेष रूप से स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, सोसाइटी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा SWM दिशानिर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया। निवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ समुदाय निर्माण के लिए दैनिक जीवन में जिम्मेदारीपूर्वक कचरा प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निवासियों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने कचरे का पृथक्करण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित SWM दिशानिर्देशों का पालन करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।