एक्टिव सिटिज़न्स टीम ने सरकारी अस्पताल की मांग उठाई, CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (22/05/2026): आज शुक्रवार को एक्टिव सिटिज़न्स टीम ने जिला कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपकर नोएडा में निजी अस्पतालों को जमीन आवंटित करने के बजाय प्राधिकरण द्वारा सरकारी अस्पताल बनाए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि नोएडा अथॉरिटी ने दो अस्पतालों के प्लॉट बोली प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित करने के लिए निकाले हैं, जबकि नोएडा क्षेत्र में पहले से लगभग 95 प्रतिशत अस्पताल निजी क्षेत्र के हैं। ऐसे में आम आदमी, नौकरीपेशा वर्ग, किसान और मजदूरों के लिए निजी अस्पतालों का भारी-भरकम खर्च उठाना बेहद कठिन हो जाता है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र के लाखों लोगों के पास सस्ते और सुलभ इलाज का कोई प्रभावी विकल्प नहीं है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है।
एक्टिव सिटिज़न्स टीम ने मांग की कि प्राधिकरण निजी संस्थानों को भूमि देने के बजाय स्वयं सरकारी अस्पतालों का निर्माण करे, ताकि आम जनता को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चार प्लॉट निजी अस्पतालों को आवंटित किए जा चुके हैं, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसके बावजूद पुनः निजी अस्पतालों के लिए प्लॉट निकाले जाने से लोगों में नाराजगी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।