सेक्टर-18 में धधकी आग, डीएलएफ मॉल के पास मचा अफरा-तफरी का माहौल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22/05/2026): नोएडा के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र सेक्टर-18 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीएलएफ मॉल के समीप स्थित एक खाली भूखंड में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छा गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाली प्लॉट में पड़े सूखे कचरे, प्लास्टिक सामग्री और झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा और सूखी वनस्पतियों के कारण लपटों ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग आसपास खड़े पेड़ों तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई देने लगे, जिसके चलते सड़क पर गुजर रहे लोग भी रुककर घटनास्थल की ओर देखने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हो गया। फायर स्टेशन से कई दमकल वाहन तत्काल मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल गाड़ियों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्लॉट में बड़ी मात्रा में सूखा कचरा और झाड़ियां मौजूद थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। प्रारंभिक जांच में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। घटना के दौरान एहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग आसपास की व्यावसायिक इमारतों तक पहुंच सकती थी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।