Greater Noida News (21/05/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। धनसिया गांव में कुछ युवकों ने पहले मैरिज होम संचालक के साथ मारपीट की और बाद में देर रात उसके घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इस हमले में संचालक के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, धनसिया निवासी नीरज कुमार के भाई हिमांशु गांव में एक मैरिज होम संचालित करते हैं। बुधवार रात हिमांशु मैरिज होम में कामकाज देख रहे थे। इसी दौरान दस्तमपुर गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई।
परिजनों का आरोप है कि युवकों ने हिमांशु के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। सूचना मिलने पर नीरज मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि जाते समय आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी दोबारा हिमांशु के घर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और गेट खोलने के लिए लगातार गालियां देने लगे। उस समय हिमांशु घर के अंदर सो रहे थे। शोर सुनकर नीरज बाहर आए और जैसे ही उन्होंने गेट खोला, आरोपियों में शामिल एक युवक ने अवैध हथियार से फायर झोंक दिया।
फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली के छर्रे गेट के पास खड़े नरेश को जा लगे। उनके चेहरे, गर्दन और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन तुरंत उन्हें जेवर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को शिकायत दी है। मामले में कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। वहीं गांव में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।