ITS ग्रेटर नोएडा में ICSSETES-2026 का सफल समापन, 233 शोध-पत्रों ने बटोरीं सुर्खियां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/08/2026): आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एवं पृथ्वी विज्ञान के सतत समाधान पर आयोजित प्रथम IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICSSETES-2026 का 26 अगस्त को सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सम्मेलन की खासियत इसकी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था रही। सम्मेलन का उद्घाटन दिवस ट्विनटेक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, पुलाऊ पिनांग, मलेशिया में आयोजित किया गया, जबकि अगले दो दिनों के कार्यक्रम आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुए।

सम्मेलन के दौरान कुल 233 शोध-पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए। शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने सतत इंजीनियरिंग तकनीकों और पृथ्वी विज्ञान से जुड़े शोध कार्य साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

समापन समारोह में प्रो. मयंक गर्ग, निदेशक; प्रो. विष्णु शर्मा, डीन अकादमिक्स; प्रो. संजय यादव, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। गणमान्य अतिथियों ने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए शोध, नवाचार और अंतर्विषयक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

ICSSETES-2026

सम्मेलन का समन्वय डॉ. ए. अंबिकापति, हेड-ECE, तथा प्रो. सेतु गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने किया। प्रो. सेतु गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, वक्ताओं, शोधकर्ताओं, प्रतिभागियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ICSSETES-2026 का सफल आयोजन आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ शोध, नवाचार और सतत तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।